——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कचना रेलवे ओवरब्रिज लोकार्पण के दौरान तीन घंटे रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने 22 मई 2026 को कचना रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी...




रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने 22 मई 2026 को कचना रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रम के दौरान शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक खम्हारडीह से कचना और कचना से खम्हारडीह जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

यातायात पुलिस के अनुसार अनुपम नगर से खम्हारडीह होकर कचना जाने वाले वाहन चालक अनुपम नगर, श्रीराम नगर ओवरब्रिज, अशोक रतन, बीएसएनएल कार्यालय होते हुए कचना रेलवे फाटक से बाएं मुड़कर कचना मार्ग की ओर जा सकेंगे।

वहीं कचना से खम्हारडीह की ओर आने वाले वाहन चालकों को कचना रेलवे फाटक से पहले दाहिने मुड़कर बीएसएनएल कार्यालय, अशोक रतन, श्रीराम नगर ओवरब्रिज और अनुपम नगर चौक होकर आवागमन करना होगा।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनुपम नगर चौक से अशोक रतन मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में अत्यावश्यक कार्य न होने पर लोग इस मार्ग के उपयोग से बचें तथा आवश्यकता होने पर समय से पहले यात्रा करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

No comments