कोरिया। विष्णु देव साय ने कोरिया जिले में आयोजित सुशासन तिहार की चौपाल में पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्र...
कोरिया। विष्णु देव साय ने कोरिया जिले में आयोजित सुशासन तिहार की चौपाल में पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि गांवों और नगरीय निकायों में हर हाल में नागरिकों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाए और इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चौपाल के दौरान अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों से पेयजल संकट की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनका तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल समस्या बनी रहती है तो संबंधित कलेक्टर की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन पानी टंकियों का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए।
मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि जिन स्थानों पर पानी टंकियों का निर्माण कार्य जारी है, वहां नागरिकों को परेशानी न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नियमित जल आपूर्ति बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments