——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सुशासन शिविर में 198 आवेदनों के समाधान का भरोसा, 2.05 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। नगर निगम जोन-2 अंतर्गत सात वार्डों के लिए आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने पहुंचकर...




रायपुर। नगर निगम जोन-2 अंतर्गत सात वार्डों के लिए आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने पहुंचकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और आमजनों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शिविर में प्राप्त सभी 198 आवेदनों के एक माह के भीतर शत-प्रतिशत निराकरण का भरोसा दिलाया।

शहीद स्मारक भवन जीई रोड में आयोजित शिविर में निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, निगम आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य अवतार भारती बागल समेत जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक पुरंदर मिश्रा ने नागरिकों से राष्ट्रहित में ईंधन बचाने की अपील भी की।

शिविर में विधायक ने छह वार्डों में लगभग 2 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड, नाली, पुलिया, सामुदायिक भवन और पाइपलाइन विस्तार सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर सौगात दी।

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि शिविर में केवल 18 शिकायतें मिलना इस बात का प्रमाण है कि जोन-2 के अधिकारी और कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे हैं। कुल 198 आवेदनों में 180 मांगें और 18 शिकायतें शामिल हैं, जिनका तय समयसीमा में निराकरण किया जाएगा।

शिविर में कई हितग्राहियों को तत्काल योजनाओं का लाभ भी मिला। देवेंद्र नगर निवासी नारायण सोनी को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया, जबकि पुष्पा शर्मा और देवकी साहू को अंत्योदय राशन कार्ड, गौरी बाई को प्राथमिकता राशन कार्ड तथा मयूरी पाटिल, शहनाज बानो और कविता जंघेल को सामान्य राशन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 16 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र भी सौंपे गए।

इसके अलावा दो नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। स्वास्थ्य शिविर में 108 नागरिकों की जांच हुई, जिनमें 21 लोगों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यकतानुसार चश्मे भी वितरित किए गए।

No comments