रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन और शहीद स्मारक भवन के पास सिटी बसों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सभी बसों में अग्निशामक यंत्र तो उपलब...
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन और शहीद स्मारक भवन के पास सिटी बसों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सभी बसों में अग्निशामक यंत्र तो उपलब्ध मिले, लेकिन कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाए गए और सीटें फटी हुई मिलीं। इसके बाद अनुबंधित फर्म को तत्काल सुधार कार्य कराने और फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
रायपुर जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसाइटी के अनुसार 18 मई 2026 को रायपुर-खरोरा, रायपुर-खैरखुंट, रायपुर-चंद्रखुरी और रायपुर-मानसोज मार्ग पर चलने वाली सिटी बसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बस क्रमांक CG04E3544, CG04E3525, CG04E3547, CG04E3531 और CG04E3533 शामिल रहीं।
जांच में सभी बसों के हेड ब्रेक और मुख्य हेडलाइट सही स्थिति में पाए गए। अतिरिक्त रोशनी के लिए दो अतिरिक्त लाइट भी लगाई गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर बसों को पत्थर लगाकर भी रोका जाता है।
सोसाइटी ने स्पष्ट किया कि बसों की फिटनेस जांच के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाती है। सीटों की मरम्मत और अन्य सुधार कार्य डिपो में लगातार कराए जा रहे हैं तथा अनुबंध की शर्तों के अनुसार संबंधित फर्म को समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते हैं।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments