इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इजरायल के साथ रक्षा समझौते को निलंबित करने का बड़ा फैसला लिया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब ...
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इजरायल के साथ रक्षा समझौते को निलंबित करने का बड़ा फैसला लिया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और हमलों को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ रही है।
2006 का समझौता अब रुका
यह रक्षा समझौता 2006 में लागू हुआ था, जिसमें सैन्य उपकरणों, तकनीकी अनुसंधान, प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग जैसे कई प्रावधान शामिल थे। हर पांच साल में इसकी समीक्षा की जाती थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इटली सरकार ने इसके स्वतः नवीनीकरण पर रोक लगा दी है।
UN शांति सैनिकों पर हमले से बढ़ा विवाद
दोनों देशों के बीच तनाव तब और बढ़ गया, जब इटली ने आरोप लगाया कि इजरायली सेना ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के काफिले पर चेतावनी के तौर पर फायरिंग की। इस घटना में एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। इसके विरोध में इटली ने इजरायल के राजदूत को तलब किया।
कूटनीतिक टकराव भी तेज
इधर, एंटोनियो ताजानी ने लेबनान में नागरिकों पर हमलों को “अस्वीकार्य” बताया, जिसके बाद इजरायल ने भी इटली के राजदूत को तलब किया। ताजानी हाल ही में बेरूत दौरे पर थे, जहां उन्होंने लेबनानी नेतृत्व के साथ मुलाकात कर नागरिकों के प्रति एकजुटता जताई।
‘राजनीतिक रूप से मुश्किल था जारी रखना’
वेरोना में एक कार्यक्रम के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में इस रक्षा समझौते को जारी रखना राजनीतिक रूप से संभव नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने इसे स्वतः नवीनीकरण से रोकने का निर्णय लिया है।
यह फैसला इजरायल-इटली संबंधों में बढ़ती दूरी और पश्चिम एशिया के मौजूदा तनाव का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments