नई दिल्ली। Adani Green Energy Limited (AGEL) को ESG (पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस) मानकों में देश की कंपनियों में सबसे ऊंचा स्कोर मिला ह...
नई दिल्ली। Adani Green Energy Limited (AGEL) को ESG (पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस) मानकों में देश की कंपनियों में सबसे ऊंचा स्कोर मिला है। कंपनी को CareEdge ESG Ratings Limited की ओर से 87.3 के स्कोर के साथ सर्वोच्च ‘CareEdge-ESG 1+’ रेटिंग दी गई है।
इस स्कोर के साथ AGEL को पर्यावरणीय जिम्मेदारी, पारदर्शिता और मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस के मामले में देश की अग्रणी कंपनियों में शामिल किया गया है।
कई मानकों पर परखी गई कंपनी
रेटिंग के दौरान ESG से जुड़े कई पहलुओं का मूल्यांकन किया गया, जिसमें जलवायु जोखिम प्रबंधन, जल प्रबंधन, कचरा प्रबंधन और जैव विविधता संरक्षण शामिल हैं। एजेंसी ने कंपनी की मजबूत गवर्नेंस संरचना, संसाधनों के कुशल उपयोग और बोर्ड स्तर की निगरानी को खास तौर पर सराहा।
रिन्यूएबल सेक्टर में मजबूत पकड़
Adani Green Energy Limited को बड़े स्तर पर रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर के रूप में सस्टेनेबिलिटी को अपने पूरे कामकाज में शामिल करने के लिए सराहा गया। कंपनी ने जलवायु परिवर्तन से जुड़े जोखिमों के प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है।
निवेश और फंडिंग में मिलेगा फायदा
यह रेटिंग कंपनी की निवेशकों और लेंडर्स के बीच विश्वसनीयता को मजबूत करेगी। ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर सस्टेनेबिलिटी पर जोर बढ़ रहा है, ESG स्कोर बेहतर होने से बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग जुटाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
सीईओ बोले- सस्टेनेबिलिटी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण
कंपनी के सीईओ आशीष खन्ना ने कहा कि यह उपलब्धि कंपनी की सस्टेनेबिलिटी और जिम्मेदार विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि AGEL जलवायु जोखिम प्रबंधन, डिजिटलाइजेशन और सामाजिक प्रभाव के जरिए दीर्घकालिक मूल्य निर्माण पर काम कर रही है।
वहीं, CareEdge-ESG के सीईओ सैकत रॉय ने कहा कि कंपनी का यह प्रदर्शन पर्यावरणीय और सामाजिक जोखिमों के व्यवस्थित प्रबंधन को दिखाता है।
कंपनी का कहना है कि ‘जीरो वेस्ट टू लैंडफिल’, ‘सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री’ और ‘नेट वाटर पॉजिटिव’ जैसे ऑपरेशन्स के जरिए वह सस्टेनेबल एनर्जी सेक्टर में वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments