रायपुर। राजधानी रायपुर के संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 अंतर्गत सूर्यनगर गोगांव निवासी श्रीमती लीना साहू के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तह...
रायपुर। राजधानी रायपुर के संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 अंतर्गत सूर्यनगर गोगांव निवासी श्रीमती लीना साहू के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला पक्का मकान केवल एक घर नहीं, बल्कि जीवन में साहस, स्थिरता और उनकी बेटियों के सुरक्षित भविष्य का भरोसा बन गया है।
सूर्यनगर गोगांव में निवासरत श्रीमती लीना साहू, जो महिला स्वसहायता समूह की सदस्य हैं, ने दीनदयाल योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त कर हितग्राही अंशदान का सदुपयोग करते हुए अपने पक्के मकान का सपना साकार किया। वे बताती हैं कि यह घर उनके जीवन में “ईश्वरीय अनुकम्पा” की तरह है।
श्रीमती लीना साहू (निवासी – सूर्यनगर गोगांव, वार्ड क्रमांक 3, रायपुर) का कहना है कि निजी अस्वस्थता के बावजूद वे पहले साइकिल से गली-गली घूमकर मनिहारी का छोटा व्यवसाय करती थीं, जिसमें उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उस समय उनके मन में अपनी दो बेटियों के भविष्य को लेकर लगातार चिंता बनी रहती थी।
अब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिले पक्के घर की छत के नीचे उन्हें न केवल सुकून मिलता है, बल्कि उनके परिवार को सुरक्षा और स्थिरता का एहसास भी हुआ है। उनकी दोनों बेटियां (लगभग 26 वर्ष एवं 23 वर्ष) अब सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रही हैं, जिससे वे स्वयं को पहले से अधिक मजबूत और आश्वस्त महसूस करती हैं।
वे कहती हैं कि यह पक्का मकान केवल दीवारों का ढांचा नहीं, बल्कि उनकी बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का आधार है।
प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होकर प्रसन्नचित्त श्रीमती लीना साहू ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन एवं विकास) श्री अरुण साव, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे तथा नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को केवल घर नहीं दिया, बल्कि जीवन में साहस, स्थिरता और सुरक्षित भविष्य का भरोसा भी दिया है, जो उनके लिए किसी ईश्वरीय अनुकम्पा से कम नहीं है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments