——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महावीर स्कूल गुढ़ियारी में जनगणना प्रशिक्षण पूर्ण, फील्ड सर्वे भी किया गया

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत जनगणना कार्य को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुढ़ियारी स्थित महावीर स्क...




रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत जनगणना कार्य को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुढ़ियारी स्थित महावीर स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जहां तीन बैच में कुल 120 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जोन 1 के जोन कमिश्नर एवं जनगणना चार्ज अधिकारी श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान 20 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक निजी स्वास्थ्य कारणों से अनुपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के पश्चात जोन 1 की टीम द्वारा गुढ़ियारी क्षेत्र में जनगणना कार्य हेतु फील्ड सर्वे भी किया गया। इस दौरान नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 में स्थित वार्ड पार्षद श्री राजेश कुमार देवांगन के निवास पर पहुंचकर टीम ने जनगणना सर्वे की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

फील्ड सर्वे के दौरान जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर की उपस्थिति में पूरी टीम ने क्षेत्र में जनगणना कार्य की तैयारी और क्रियान्वयन का जायजा लिया।

No comments