रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम जोन क्रमांक 1 के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया...
रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम जोन क्रमांक 1 के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिटी प्रोफाइल के अनुसार चिन्हित स्थलों पर सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया।
नगर निगम एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू और जोन 1 के जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर ने अधिकारियों की टीम के साथ यतियतनलाल वार्ड सहित अन्य वार्डों का दौरा किया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख और जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन भी मौजूद रहे।
निरीक्षण में स्वच्छता व्यवस्था, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और वार्डों में कराई गई स्वच्छता वॉल राइटिंग का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने शौचालयों को स्वच्छ रखने और सिटी प्रोफाइल के अनुसार चिन्हित स्थलों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी वार्डों में लगातार निगरानी रखी जाएगी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments