——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ की बेटी लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को संसद में प्रखरता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया श्रीमती वर्मा ने रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ से नवनिर्...



प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को संसद में प्रखरता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया श्रीमती वर्मा ने

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के सभापति ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान श्रीमती वर्मा ने निष्ठापूर्वक कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया। इस अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता, सांसद गण और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भाजपा सांसद श्रीमती वर्मा ने शपथ ग्रहण के पश्चात कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि उन्हें 'धान का कटोरा' कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ की सेवा करने का अवसर देश के उच्च सदन में मिला है। उनकी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास, महिलाओं का आर्थिक सुदृढ़ीकरण और युवाओं के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करना होगी। श्रीमती वर्मा ने विश्वास दिलाया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को छत्तीसगढ़ के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगी।

भाजपा सांसद के तौर पर ​श्रीमती वर्मा के शपथ ग्रहण की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ में उनके गृह जिले और प्रदेश भाजपा कार्यालय में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता का सम्मान बताया है।

No comments