रायपुर। राजधानी में प्रदेश के विभिन्न पेंशनर संघों के प्रांत अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ पेंशनर फोरम का गठन किया ग...
रायपुर। राजधानी में प्रदेश के विभिन्न पेंशनर संघों के प्रांत अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ पेंशनर फोरम का गठन किया गया। बैठक में लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष चंद्रिका सिंह को प्रांतीय संयोजक नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ डी पी मनहर एवं छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष आर के थवाईत को उप प्रांतीय संयोजक बनाया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा को प्रांतीय महामंत्री, राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष जयनारायण श्रीवास्तव को संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं अनिल शुक्ला को प्रमुख सलाहकार और विद्याभूषण दुबे को प्रांतीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव ने फोरम गठन पर असहमति जताई। इस पर संरक्षक जयनारायण श्रीवास्तव ने उन्हें अपने निर्णय पर पुनर्विचार का समय दिया, लेकिन नामदेव अपने निर्णय पर कायम रहे और बैठक से उठकर चले गए।
नवनियुक्त प्रांतीय संयोजक चंद्रिका सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पेंशनरों को समय पर महंगाई भत्ता नहीं मिल रहा है और कई मामलों में कैशलेस चिकित्सा जैसी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर जल्द ही फोरम मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात करेगा।
संरक्षक जयनारायण श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि फोरम की अगली बैठक 10 मई के बाद आयोजित की जाएगी, जिसमें अन्य पेंशनर संघों को आमंत्रित कर संगठन का विस्तार संभाग और जिला स्तर तक किया जाएगा।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments