रायपुर। समाजसेविका शुभांगी आपटे ने नो प्लास्टिक अभियान के तहत जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम को कपड़े की थैली और भारत ...
रायपुर। समाजसेविका शुभांगी आपटे ने नो प्लास्टिक अभियान के तहत जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम को कपड़े की थैली और भारत माता का तैल चित्र भेंट किया।
वनबंधु परिषद की वन यात्रा सह प्रभारी, नो प्लास्टिक कैंपेन मोर रायपुर की ब्रांड एंबेसडर तथा नगर निगम रायपुर की स्वच्छता अभियान एंबेसेडर श्रीमती शुभांगी आपटे ने अपने सहयोगी संजय आपटे के साथ 15 अप्रैल को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के डूंडा स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचकर यह पहल की।
इस दौरान उन्होंने यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश सचिव तिलका साहू, स्वाति पांडा, जी टी एम एक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर संकल्प गौतम सहित उपस्थित स्टाफ को कपड़े की थैलियां वितरित कीं और पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान शुभांगी आपटे ने अमित गौतम को भारत माता का तैल चित्र भी भेंट किया और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने शुभांगी आपटे के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनकी पहल को प्रेरणादायक बताया और यूनियन की ओर से 100 कपड़े की थैलियां उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments