रायपुर। नगर पालिक निगम के विभिन्न जोनों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जोन 5 और जोन 10...
रायपुर। नगर पालिक निगम के विभिन्न जोनों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जोन 5 और जोन 10 के सफाई मित्रों ने ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर तालाबों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
जोन 5 स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रों ने जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड स्थित रोहिणीपुरम तालाब की सफाई की। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा और स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू भी मौजूद रहे। सफाई अभियान में शामिल सभी लोगों ने श्रमदान करते हुए तालाब से कचरा हटाया और नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता की अपील की।
वहीं, जोन 10 में भी सफाई मित्रों ने ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर अमलीडीह स्थित अपना गार्डन तालाब की सफाई की। यह अभियान पार्षद विनय पंकज निर्मलकर के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा और स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा की उपस्थिति रही।
दोनों स्थानों पर किए गए श्रमदान के माध्यम से लोगों को स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे अभियानों में भाग लेकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments