——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

UPSC 2025 में रायपुर की वैभवी अग्रवाल चमकीं: ऑल इंडिया 35वीं रैंक, तीन साल की मेहनत से हासिल की सफलता

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 के घोषित परिणाम में रायपुर की बेटी वैभवी अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 35वीं रैंक हासि...



रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 के घोषित परिणाम में रायपुर की बेटी वैभवी अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 35वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा है। वैभवी की सफलता के पीछे तीन साल की लगातार मेहनत और परिवार का सहयोग रहा।


वैभवी ने बताया कि उनकी सफलता का मूलमंत्र सिर्फ लगातार मेहनत और लक्ष्य पर फोकस रहा। उन्होंने कहा कि बिना फल की चिंता किए तीन साल तक लगातार पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सामने है।


रोज 5 से 10 घंटे पढ़ाई, यूट्यूब से भी मिली मदद


वैभवी ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था। इससे पहले दो बार वे परीक्षा दे चुकी थीं और एक बार इंटरव्यू में सिर्फ दो नंबर से पीछे रह गई थीं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान सही किताबों का चयन बहुत जरूरी होता है, क्योंकि बाजार में बहुत सारी किताबें उपलब्ध हैं।


उन्होंने यह भी बताया कि कठिन विषयों को समझने के लिए यूट्यूब जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया। वैभवी रोजाना 5 से 10 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। पढ़ाई में ब्रेक सिर्फ तब ही लिया जब तबीयत खराब हो या कोई जरूरी काम आ गया हो।


बचपन में मां का साया नहीं, फिर भी नहीं छोड़ा हौसला


वैभवी ने बताया कि बचपन में ही उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। उनका कहना है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और व्यक्ति ठान ले, तो सफलता हासिल करना संभव है।


उन्होंने कहा कि सफलता समय मांगती है और इसके लिए जीवन के कई साल मेहनत में लगाने पड़ते हैं।


वैभवी की इस उपलब्धि से रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है और युवाओं को भी उनसे प्रेरणा मिल रही है।

No comments