——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मैट्स विश्वविद्यालय : GST 2.0 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, वैश्विक प्रभावों पर गहन चर्चा

रायपुर, 23 मार्च 2026। मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज़ द्वारा “नेक्स्ट जेनरेशन GST 2.0: इसके वैश्विक प्रभाव” वि...





रायपुर, 23 मार्च 2026। मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज़ द्वारा “नेक्स्ट जेनरेशन GST 2.0: इसके वैश्विक प्रभाव” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन न्यू कन्वेंशन हॉल एवं सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस में किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वानों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भाग लेकर कराधान प्रणाली और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहन मंथन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुआ। संयोजक डॉ. उमेश गुप्ता ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उद्घाटन सत्र में कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव, डायरेक्टर जनरल प्रियेश पगारिया, रजिस्ट्रार गोकुलानंद पांडा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने GST 2.0 के राष्ट्रीय और वैश्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रणाली आर्थिक पारदर्शिता, निवेश आकर्षण और व्यापार को मजबूती प्रदान करेगी।

सम्मेलन के दौरान स्मारिका का विमोचन किया गया और अतिथियों का सम्मान किया गया। तकनीकी सत्रों में विभिन्न विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में M. D. Yousuf और N. K. Rajagopal के ऑनलाइन व्याख्यान विशेष आकर्षण रहे। वहीं संतोष कुमार वर्मा ने GST 2.0 के वैश्विक प्रभावों पर विस्तार से विचार रखे।

द्वितीय दिवस पर विभिन्न तकनीकी सत्रों में गहन शैक्षणिक चर्चा हुई। समापन समारोह में आईआईएम रायपुर के प्रो. डॉ. संजीव पराशर सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने सम्मेलन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विजय कुमार गोयल ने GST 2.0 के भविष्य और वैश्विक संभावनाओं को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और नीति-निर्माताओं के बीच संवाद और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

No comments