——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

वायरल वीडियो पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, राहगीरों पर गुब्बारे फेंकने वाली कार जब्त

रायपुर। होली से पहले सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो पर रायपुर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। मामला थाना गुढ़ियारी...



रायपुर। होली से पहले सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो पर रायपुर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। मामला थाना गुढ़ियारी क्षेत्र का है, जहां चारपहिया वाहन में सवार युवकों द्वारा राहगीरों पर पानी भरे गुब्बारे फेंककर उन्हें परेशान किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार 2 मार्च 2026 को भारतमाता चौक से कोटा मार्ग पर एक कार के सनरूफ से बाहर निकलकर कुछ युवक राह चलते लोगों पर गुब्बारे फेंकते दिखाई दिए। इस दौरान वाहन चालक एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होने की संभावना थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया।

जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई दे रही टाटा हैरियर वाहन क्रमांक CG/04/PW/8922 की पहचान कर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 100/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। वाहन स्वामी विजय कुकरेजा निवासी देवपुरी की उक्त कार को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा नागरिकों से अपील की गई है कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या खतरनाक गतिविधियों से बचें।


No comments