रायपुर। राजधानी स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए क...
रायपुर। राजधानी स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की चेतावनी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
धमकी भरा मेल प्राप्त होते ही कार्यालय परिसर में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। परिसर और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
तकनीकी जांच में जुटी साइबर सेल
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। ईमेल की तकनीकी पड़ताल शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में मेल का लिंक तमिलनाडु राज्य से जुड़ा होना बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी तक पहुंच बनाई जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रही हैं।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments