——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग: 50 दुकानें जलकर खाक, सुबह 7:37 बजे मिली सूचना

abernews. दिल्ली के लाडो सराय इलाके में स्थित अंधेरिया मोड़ के पास बने नेचर बाजार में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बाजार ...




abernews. दिल्ली के लाडो सराय इलाके में स्थित अंधेरिया मोड़ के पास बने नेचर बाजार में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बाजार की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब 50 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें और काले धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार यह बाजार हस्तशिल्प और अन्य सजावटी सामान की अस्थायी व अर्ध-स्थायी दुकानों के लिए जाना जाता है। आग लगते ही दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।


दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक आग लगने की सूचना सुबह 7:37 बजे मिली। सूचना मिलते ही करीब 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने तेजी से फैल रही आग को काबू में करने के लिए लगातार प्रयास किए और आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोकने के लिए ऑपरेशन चलाया।


फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में भारी नुकसान हुआ है, क्योंकि दुकानों में रखा हस्तशिल्प और अन्य सामान पूरी तरह जल गया।


आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

No comments