फर्रुखाबाद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्क...
फर्रुखाबाद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दो युवकों के शरीर के चिथड़े उड़ गए, जबकि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों का दिल दहल उठा।
जानकारी के अनुसार यह हादसा नवाबगंज कस्बे के चौराहे के पास हुआ। देर रात तीन युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान डस्ट से लदा तेज रफ्तार ट्राला अचानक सामने आ गया और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्राला अनियंत्रित होकर पास ही स्थित एक बीज भंडार की दुकान में जा घुसा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक फिलहाल तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। उनकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही फरार ट्राला चालक की तलाश भी जारी है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments