——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 19 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी नई रोशनी

रायगढ़, 24 मार्च 2026 /भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के 19 वरिष्ठ न...


रायगढ़, 24 मार्च 2026 /भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के 19 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आज रायगढ़ से रायपुर स्थित एम्स के लिए रवाना किया गया।   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक शिवशंकर पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से 22 जनवरी को आशा निकेतन वृद्धाश्रम, कौहाकुण्डा रायगढ़ में विशेष जांच एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में डे-केयर सेंटर सियान गुड़ी जतन केंद्र परिसर, आशा निकेतन वृद्धाश्रम तथा आर्य विद्या सभा सलखिया वृद्धाश्रम लैलूंगा सहित आसपास क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विस्तृत जांच के बाद 19 वरिष्ठ नागरिकों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। आज चयनित सभी हितग्राहियों को आवश्यक सुविधाओं एवं समुचित देखरेख के साथ आशा निकेतन वृद्धाश्रम, कौहाकुण्डा से रायपुर एम्स के लिए रवाना किया गया। उनके साथ 11 केयर टेकर एवं संबंधित नोडल अधिकारी भी मौजूद हैं, ताकि उपचार प्रक्रिया सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। यह पहल “मोतियाबिंद मुक्त भारत” अभियान को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

No comments