aber news गरियाबंद।. जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 130C पर सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। चिचिया के पास धान...
aber news गरियाबंद।. जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 130C पर सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। चिचिया के पास धान से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में मृतक की पहचान 42 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन नहीं रोका और बाइक को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। मृतक के शव के अवशेष करीब 15 मीटर दूर तक सड़क पर बिखर गए। शव को वाहन में रखने के लिए समेटना पड़ा।
बताया जा रहा है कि अशोक यादव अपने एक साथी और रिश्तेदार गुड़िया यादव के साथ ओडिशा में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। बाइक पर पीछे बैठा युवक टक्कर के बाद दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस ने घेराबंदी कर बरवाहली के पास ट्रक को रोक लिया। थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments