——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लाखेनगर चौक में चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 27 फरवरी 2026। रायपुर पुलिस के वेस्ट जोन की कार्रवाई में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया...



रायपुर, 27 फरवरी 2026। रायपुर पुलिस के वेस्ट जोन की कार्रवाई में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर अवैध रूप से चाकू लेकर घूमने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लाखेनगर चौक के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर एक व्यक्ति को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध की तलाशी ली, जिसके पैंट की जेब से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील नायक उर्फ गोलू (42 वर्ष), निवासी बंधवापारा, पुरानी बस्ती बताया। चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त कर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 126(2), 119(1), 296, 351(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:
सुनील नायक उर्फ गोलू, पिता बेनीराम नायक, उम्र 42 वर्ष, निवासी बंधवापारा, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।

No comments