रायपुर। पंडित श्यामा चरण शुक्ल की जयंती पर राजधानी रायपुर में उनकी प्रतिमा स्थल पर सादर नमन किया गया। जी.ई. मार्ग स्थित गौरवपथ फेस क्षेत्र...
रायपुर। पंडित श्यामा चरण शुक्ल की जयंती पर राजधानी रायपुर में उनकी प्रतिमा स्थल पर सादर नमन किया गया। जी.ई. मार्ग स्थित गौरवपथ फेस क्षेत्र में स्वर्ण जयंती तिराहा गांधी उद्यान के सामने आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल हुए।
रायपुर नगर निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में तथा नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल सहित महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों और आमजनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पंडित श्यामा चरण शुक्ल के जनसेवा एवं प्रदेश के विकास में योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें जननायक के रूप में याद किया।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments