Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अघोर गुरु पीठ बनोरा आध्यात्मिक मूल्यों की पाठशाला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 14 फरवरी 2026। विष्णुदेव साय ने कहा कि अघोर गुरु पीठ बनोरा जैसे संस्थान समाज को संस्कार, सेवा और सद्भाव का संदेश देते हुए आध्यात्मिक...




रायपुर, 14 फरवरी 2026। विष्णुदेव साय ने कहा कि अघोर गुरु पीठ बनोरा जैसे संस्थान समाज को संस्कार, सेवा और सद्भाव का संदेश देते हुए आध्यात्मिक मूल्यों को सशक्त बना रहे हैं। वे रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने अघोरेश्वर के प्रिय शिष्य बाबा प्रियदर्शी भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत परंपरा समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा और नैतिक दिशा प्रदान करती है, जो जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है और अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा की भावना पहुंचाना ही सच्चा राष्ट्र निर्माण है।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments