Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मजबूत समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 14 फरवरी 2026। विष्णुदेव साय ने कहा कि मजबूत और जागरूक समाज के निर्माण से ही समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है। वे जशप...




रायपुर, 14 फरवरी 2026। विष्णुदेव साय ने कहा कि मजबूत और जागरूक समाज के निर्माण से ही समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है। वे जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड स्थित ग्राम खारीझरिया में आयोजित झरिया यादव महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने खारीझरिया में मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक सम्मेलन कुरीतियों को दूर कर समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने की जरूरत है।

उन्होंने यादव समाज की गौसेवा परंपरा की सराहना करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आवास और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है।

इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी की गारंटी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को अब तक 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। वहीं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुनकुरी क्षेत्र में करीब 11.75 करोड़ रुपये की लागत के 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में झरिया यादव समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments