रायगढ़, 14 फरवरी 2026। विष्णुदेव साय ने अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित गजमार पहाड़ी के पीछे बने महालक्ष्मी मंदिर पंडरीपान...
रायगढ़, 14 फरवरी 2026। विष्णुदेव साय ने अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित गजमार पहाड़ी के पीछे बने महालक्ष्मी मंदिर पंडरीपानी पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में आयोजित भव्य महाआरती में शामिल हुए और माता महालक्ष्मी से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर माँ महालक्ष्मी सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, विजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments