——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, समाज की पहल सराहनीय: किरण देव

रायपुर। शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल के मार्गदर्शन में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वा...



रायपुर। शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल के मार्गदर्शन में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया।

इस अवसर पर किरण देव ने कहा कि मानव कल्याण के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को सजग रहना जरूरी है और समय-समय पर ऐसे शिविरों में अपनी जांच करानी चाहिए। उनके अनुसार स्वस्थ समाज ही विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव है।

कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी ने भी शिविर की पहल को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा आयोजित ऐसे आयोजनों से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलता है और भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगातार होने चाहिए।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, इकाई अध्यक्ष ललित जैसिंघानी, मुखी महेश दरयानी, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी सहित समाज के पदाधिकारी, चिकित्सक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments