Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, रेलकर्मियों की सतर्कता से सुरक्षित हुआ प्रसव

वैनगंगा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रायपुर स्टेशन पर मुस्तैद रहा रेल प्रशासन रायपुर  1 फरवरी 2026। रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य...




वैनगंगा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रायपुर स्टेशन पर मुस्तैद रहा रेल प्रशासन

रायपुर  1 फरवरी 2026। रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग की सतर्कता और त्वरित समन्वय से एक गर्भवती महिला को चलती ट्रेन में सुरक्षित मातृत्व सहायता मिली। गाड़ी संख्या 12251 वैनगंगा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहीं 25 वर्षीय श्रीमती अंकिता कुमारी ने दुर्ग स्टेशन छूटने के बाद अचानक प्रसव पीड़ा के बीच बच्चे को जन्म दिया।

महबूबनगर (हैदराबाद) से चाम्पा जा रही महिला अपने पति श्री दिनेश कुमार के साथ एस-2 कोच में सफर कर रही थीं। प्रसव पीड़ा शुरू होते ही टीटीई श्री ईशांत शर्मा ने तत्काल वाणिज्य नियंत्रण रायपुर को सूचना दी। इसी बीच भिलाई स्टेशन छूटने के कुछ देर बाद कोच में मौजूद यात्रियों की मदद से सुरक्षित डिलीवरी हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे हॉस्पिटल रायपुर, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक श्री एम.एस. राजा, स्टेशन मास्टर श्री एन.के. साहू, मंडल सुरक्षा नियंत्रण कार्यालय, यात्री गाड़ी नियंत्रण कार्यालय एवं स्टेशन टीटीई श्री संजीत कुमार को अलर्ट किया गया।

जैसे ही ट्रेन रायपुर स्टेशन पहुंची, वाणिज्य अधीक्षक श्री एम.एस. राजा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉक्टर बिजोया एवं सिस्टर दीपमाला ने मां और नवजात की जांच की। चिकित्सकों ने दोनों को अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जिस पर परिजनों की सहमति से महिला और बच्चे को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर एम्बुलेंस के जरिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया।

रेलवे प्रशासन के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों की स्थिति सामान्य है। रेलकर्मियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से एक परिवार को नई खुशी मिली और चलती ट्रेन में सुरक्षित मातृत्व सहायता का एक और उदाहरण सामने आया।

No comments