रायपुर. कलेक्टर गौरव सिंह ने राजस्व विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत ...
रायपुर. कलेक्टर गौरव सिंह ने राजस्व विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत सहायक ग्रेड–2, सहायक ग्रेड–3, स्टेनो टाइपिस्ट एवं चपरासी वर्ग के कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार सर्वाधिक तबादले रायपुर तहसील कार्यालय से किए गए हैं। यहां से कुल 9 क्लर्कों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें 7 सहायक ग्रेड–3 तथा 2 सहायक ग्रेड–2 शामिल हैं।
कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि कार्यप्रणाली में कसावट लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
list.......
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments