——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी

aber news कांकेर. जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर निलेश क्ष...

aber news

कांकेर. जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक और एक लिपिक को निलंबित किया गया है।

छात्रवृत्ति कार्य में लापरवाही, लिपिक निलंबित


विकासखंड कोयलीबेड़ा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की छात्रवृत्ति शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड–3 लिपिक विजय कुमार बर्मन पर छात्रवृत्ति पंजीयन कार्य में गंभीर लापरवाही के आरोप पाए गए। उन्हें पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय पर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

छात्रवृत्ति पोर्टल पर लंबित विद्यार्थियों की जानकारी जिला कार्यालय को नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। बीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर विजय कुमार बर्मन को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंतागढ़ निर्धारित किया गया है।

लगातार अनुपस्थित रहने पर शिक्षक निलंबित

विकासखंड कोयलीबेड़ा के प्राथमिक शाला आलदंड में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) सुबेसिंह ध्रुव लगातार अपने कार्य से अनुपस्थित पाए गए। जांच के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोयलीबेड़ा रखा गया है।

शराब सेवन कर स्कूल पहुंचने पर प्रधान पाठक पर कार्रवाई

प्राथमिक शाला राजामुंडा में पदस्थ प्रधान पाठक लबोधर सिंह ठाकुर के विरुद्ध स्कूल में शराब सेवन कर पहुंचने की शिकायत की जांच की गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोयलीबेड़ा नियत किया गया है।

जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

 



No comments