abernews . हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म Mission: Impossible – The Final Reckoning के प्रमोशन में व्यस्त हैं...
abernews . हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म Mission: Impossible – The Final Reckoning के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म शनिवार को भारत में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अभिनेता ने भारतीय सिनेमा और संस्कृति के प्रति अपने गहरे लगाव का इजहार कर भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान टॉम क्रूज ने कहा कि उन्हें भारत से बेहद प्यार है और यहां की संस्कृति, लोग और सिनेमा उन्हें खास तौर पर आकर्षित करते हैं। उन्होंने अपने भारत प्रवास की यादें साझा करते हुए बताया कि ताजमहल की भव्यता और मुंबई में बिताया समय आज भी उनकी स्मृतियों में ताजा है।
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “भारत एक अद्भुत देश है। यहां के लोग और संस्कृति शानदार हैं। मैं भारत में फिल्म बनाना पसंद करूंगा। मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। वहां की फिल्मों की खासियत अलग ही होती है। जब किसी सीन में अचानक गाना शुरू हो जाता है, वह मुझे बहुत अच्छा लगता है।”
टॉम क्रूज ने आगे कहा कि वह दोबारा भारत आने के लिए उत्साहित हैं और यहां उनके कई दोस्त भी बन चुके हैं। उन्होंने इच्छा जताई कि वे भविष्य में बॉलीवुड शैली की फिल्म करना चाहेंगे। भारतीय कलाकारों, गायकों और नृत्य शैली की उन्होंने खुलकर प्रशंसा की।
गौरतलब है कि ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ पहले 23 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन भारतीय दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए इसे तय समय से छह दिन पहले रिलीज कर दिया गया। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी प्रदर्शित की गई है।
फिल्म को Paramount Pictures और Skydance Media ने प्रस्तुत किया है, जबकि निर्देशन Christopher McQuarrie ने किया है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में टॉम क्रूज अपने लोकप्रिय किरदार एथन हंट के रूप में लौटे हैं। उनके साथ हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
टॉम क्रूज का यह बयान भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यदि भविष्य में हॉलीवुड और बॉलीवुड का यह संगम साकार होता है, तो यह वैश्विक स्तर पर भारतीय फिल्म उद्योग की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments