abernews धमतरी। जिले में पुलिस ने एक फर्जी सीआईडी अफसर बनकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार कर बड़ी ठगी का खुलासा किया है। आरोपी युवक अपने प्रभाव औ...
abernews धमतरी। जिले में पुलिस ने एक फर्जी सीआईडी अफसर बनकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार कर बड़ी ठगी का खुलासा किया है। आरोपी युवक अपने प्रभाव और रौब के लिए खुद को सीआईडी अधिकारी बताता था और टोल नाकों पर टैक्स से बचने के लिए फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करता था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी टिकेश्वर नरेटी (28) पिता सगराम नरेटी, निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला कांकेर, स्कॉर्पियो वाहन में खुद को सीआईडी अफसर बताकर घूम रहा था। वह विभिन्न स्थानों पर खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी से जुड़ा अधिकारी बताकर प्रभाव जमाने की कोशिश करता था।
संदेह के आधार पर जब पुलिस ने उसकी जांच की, तो उसके पास से सीआईडी और नेशनल क्राइम कंट्रोल के नाम से बने फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी इन फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग टोल नाकों पर टोल टैक्स से बचने और लोगों पर धौंस जमाने के लिए करता था।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार की धोखाधड़ी तो नहीं की है।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा खुद को अधिकारी बताने पर उसकी पहचान की पुष्टि अवश्य करें और संदेह होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments