aber news दुर्ग। छत्तीसगढ़ को खेल जगत में एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ पुलिस के संय...
aber news दुर्ग। छत्तीसगढ़ को खेल जगत में एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 फरवरी तक भिलाई में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी इस वर्ष छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली है, जिसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
देशभर से 29 टीमें, 450 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सुरक्षा बलों सहित आईबी, रॉ और सीबीआई जैसे संगठनों की कुल 29 टीमें हिस्सा लेंगी। करीब 450 टीम मैनेजर, कोच और खिलाड़ी इस राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और प्रशिक्षक भी प्रतियोगिता में मौजूद रहेंगे, जिससे आयोजन का स्तर और ऊंचा होगा।
राजस्थान से 22, उत्तर प्रदेश से 31, जम्मू-कश्मीर से 13, पंजाब से 8, आईटीबीपी से 25 तथा एसएसबी से 17 खिलाड़ी भिलाई पहुंच चुके हैं। सभी प्रतिभागियों का छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गमछा और गुलदस्ता देकर पारंपरिक स्वागत किया गया।
तीनों इवेंट में होगी प्रतिस्पर्धा, 180 पदकों पर नजर
प्रतियोगिता में तीरंदाजी के तीनों प्रमुख इवेंट—इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड—में मुकाबले होंगे। कुल 180 पदकों के लिए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 खिलाड़ी भी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
आयोजन खेल परिसर प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में किया जा रहा है। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के डीआईजी सदानंद कुमार को सौंपी गई है। प्रतिभागियों के आवास और भोजन की व्यवस्था भी प्रथम वाहिनी परिसर में की गई है।
गृहमंत्री करेंगे उद्घाटन, समापन में सीएम साय की मौजूदगी
23 फरवरी को प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। वहीं 27 फरवरी को समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से न केवल प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक क्षमता और मेजबानी का भी देशभर में प्रदर्शन होगा। भिलाई में तीरंदाजी के इस महाकुंभ को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments