रायपुर, 28 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ आर्थिक अन्याय करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस...
रायपुर, 28 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ आर्थिक अन्याय करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के खातों में धान की अंतर राशि अधूरी जमा की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने धान का घोषित मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल के आधार पर अंतर राशि दी है, जबकि पिछले दो वर्षों में समर्थन मूल्य में 117 और 89 रुपये की वृद्धि हुई है। इस आधार पर अंतर राशि की गणना 3286 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जानी चाहिए थी।
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी के अनुसार सरकार किसानों को प्रति एकड़ लगभग 3906 रुपये कम दे रही है। उनके अनुसार प्रदेश में इस वर्ष 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई, जिसके आधार पर किसानों का करीब 2622 करोड़ रुपये सरकार द्वारा नहीं दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वर्ष लगभग 7 लाख किसानों से धान खरीदी नहीं की गई तथा निर्धारित लक्ष्य से भी कम खरीदी हुई। साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन प्रक्रिया के कारण बड़ी संख्या में किसान खरीदी व्यवस्था से बाहर रह गए।
कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार धान की अंतर राशि की पुनर्गणना कर किसानों को पूर्ण भुगतान तत्काल सुनिश्चित करे।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments