दो अहम विधेयक भी होंगे पेश; 2813 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित हो...
दो अहम विधेयक भी होंगे पेश; 2813 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 11:05 बजे राज्यपाल रामेन डेका के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा 25 फरवरी को होगी। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी से किया जाएगा।
24 फरवरी को पेश होगा बजट
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय-व्ययक प्रस्तुत करेंगे। बजट पर सामान्य चर्चा 26 और 27 फरवरी को होगी।
9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा तय है। 17 मार्च को विनियोग विधेयक पेश होगा और 18 मार्च को उस पर चर्चा व पारण किया जाएगा।
दो महत्वपूर्ण विधेयक सूचीबद्ध
सत्र के दौरान दो अहम विधेयक पेश किए जाने की सूचना है—
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026
छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक, 2026
इन विधेयकों पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है।
प्रश्नों और प्रस्तावों की भरमार
सत्र के लिए अब तक 2813 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें 1376 तारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, नियम 139 के तहत 1 अविलंबनीय चर्चा, 13 अशासकीय संकल्प, शून्यकाल की 9 सूचनाएं और 112 याचिकाएं भी मिली हैं।
निधन का उल्लेख भी
सत्र में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते के निधन का उल्लेख किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बजट सत्र में वित्तीय, विधायी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी, जिससे राज्य की नीतियों की दिशा तय होगी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments