Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

माखनलाल चतुर्वेदी और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नमन, शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि

रायपुर, 29 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत श्री माखनलाल चतुर्वेदी त...



रायपुर, 29 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत श्री माखनलाल चतुर्वेदी तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। इस अवसर पर उन्होंने शहीद दिवस पर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सभी अमर सेनानियों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने माखनलाल चतुर्वेदी के साहित्यिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी ओजस्वी और प्रभावशाली लेखनी ने देशवासियों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित की। उनकी रचनाओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनमानस को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चतुर्वेदी जी की कृतियों में प्रकृति-प्रेम, त्याग, बलिदान और देशभक्ति का प्रेरणादायी समन्वय दिखाई देता है। बिलासपुर सेंट्रल जेल में रचित उनकी अमर कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ आज भी हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि उनका सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश आज भी पूरे विश्व के लिए मार्गदर्शक है। गांधी जी के विचार सामाजिक समरसता, नैतिकता और शांतिपूर्ण परिवर्तन की शक्ति को दर्शाते हैं।

श्री साय ने कहा कि शहीद दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। राष्ट्र उनके योगदान का सदा ऋणी रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

No comments