——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मैट्स विश्वविद्यालय में तंबाकू के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, आरंग शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताए नशे के दुष्प्रभाव

आरंग।  मैट्स विश्वविद्यालय के आरंग कैंपस में युवाओं को तंबाकू और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मैट्स स्कूल ऑफ इं...




आरंग। मैट्स विश्वविद्यालय के आरंग कैंपस में युवाओं को तंबाकू और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी (एमएसईआईटी) द्वारा शासकीय अस्पताल आरंग के चिकित्सा विज्ञान विभाग के सहयोग से “राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम” विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सहभागिता की।

संगोष्ठी का शुभारंभ मैट्स विश्वविद्यालय के निदेशक एवं डीन रिसर्च डॉ. बृजेश पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूरी बनाने और समाज में नशामुक्ति के संदेशवाहक बनने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समन्वय डॉ. श्रीराम मलानी ने किया। उनके साथ इंजीनियरिंग विभाग से प्रो. आदिल चोमन और प्रो. शीतल गज्जलवार ने व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया।

शासकीय अस्पताल आरंग से आए चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व डॉ. राहुल चोपड़ा और डॉ. टाकेश्वर सेन ने किया। उन्होंने तंबाकू और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक और सामाजिक नुकसान पर विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि तंबाकू से कैंसर, हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही उन्होंने तनाव प्रबंधन, नशे से बचाव और डी-एडिक्शन से जुड़ी सहायता प्रणालियों पर भी मार्गदर्शन दिया।

मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी समान महत्व देता है। महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर समर्थन देने की बात कही।
वहीं कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा एवं कुलपति डॉ. के. पी. यादव ने शासकीय अस्पताल आरंग की टीम और सभी स्वयंसेवकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।

यह संगोष्ठी मैट्स विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण, सामाजिक चेतना और स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

No comments