Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

15 फरवरी तक सड़क नहीं बनी तो होगी कार्रवाई : विधायक सुनील सोनी

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने भाठागांव रोड निर्माण कार्य का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्हों...




रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने भाठागांव रोड निर्माण कार्य का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क के एक ओर का डामरीकरण कार्य 15 फरवरी 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय होगी। वहीं पूरी सड़क को मार्च के दूसरे सप्ताह तक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लोकार्पण की तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कहा कि यह मार्ग शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल है, जहां रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। समय-सीमा का पालन नहीं होने पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निगम रायपुर द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से 3 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से भाठागांव चौक से दतरेंगा मोड़ तिफरा चौक तक सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो फिलहाल प्रगतिरत है।

निरीक्षण के समय नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जोन क्रमांक 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद श्री रवि सोनकर, मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक तिवारी, अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान, जोन कमिश्नर श्री हितेंद्र यादव सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


No comments