——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

MP के कृषि मंत्री को सदन आया चक्कर, हुए बेहोश

   भोपाल। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना मंगलवार को सदन में बेसुध हो गए। उन्हें चक्कर आया और वे अपने स्थान पर एक तरफ झुक गए। मुख्यमंत्री डॉ. ...

  

भोपाल। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना मंगलवार को सदन में बेसुध हो गए। उन्हें चक्कर आया और वे अपने स्थान पर एक तरफ झुक गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें देखा और वे वहां पहुंचे। इससे सदन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जिसे देख अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी। इस बीच मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य मंत्री पहुंचे और फिर अस्पताल ले जाया गया। जहां आराम करने की सलाह दी गई।

प्रश्नकाल के दौरान सवा 11 बजे के करीब कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना अपने स्थान पर बैठे थे। उन्हें खांसी आई और चक्कर आने लगा। बेसुध होते हुए वे एक तरफ झुकने लगे। सदन से निकल रहे म़ुख्यमंत्री ने उन्हें देखा और आसन के पास पहुंचे। इतने में पास बैठे विश्वास सारंग तेजी से आगे बढ़े। अन्य सदस्य भी वहां पक्ष-प्रतिपक्ष के अन्य सदस्य भी वहां पहुंचे। स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा की और अपने स्थान से नीचे पहुंचे।

कुछ देर बाद विश्वास सारंग और लखन पटेल उन्हें लेकर अस्पताल चले गए। बंसल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। विधानसभा अध्यक्ष उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। यहां कंषाना ने बताया कि बैचेनी हो रही थी, असहज लग रहा था। सोचा कुछ देर जाकर आराम कर लूं, इतने में खांसी आ गई और फिर चक्कर आ गया। लग रहा है कि नींद नहीं हो पाई। अध्यक्ष ने उनसे कहा कि कभी ऐसा लगे तो कक्ष में जाकर आराम कर लेना चाहिए।

No comments