रायपुर। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियाँ की गई हैं। प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने इंद्र...
रायपुर।
प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार के तहत नई
नियुक्तियाँ की गई हैं। प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने इंद्रावती भवन,
नया रायपुर में पदस्थ अधीक्षक दिलीप कुमार बंजारे को संचालनालयीन
अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
वहीं
ग्रामोद्योग विभाग में सहायक ग्रेड-1 के पद पर कार्यरत पूर्णानंद चुरेंद्र
को लिपिक वर्गीय कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
अटेरिया
ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से क्रमवार प्रकोष्ठों का गठन
जारी है। जल्द ही महिला अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं राजपत्रित अधिकारी
प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की घोषणा भी की जाएगी।
नियुक्ति पर संगठन और कर्मचारी वर्ग से बधाइयों का तांता
नए दायित्व पर दिलीप बंजारे और पूर्णानंद चुरेंद्र को
जितेन्द्र सिंह ठाकुर (अध्यक्ष, कोषालय कर्मचारी संघ),
प्रेम सिंह कंवर (संयोजक, अजाक्स इंद्रावती भवन),
रामायण सूर्यवंशी (अध्यक्ष, स्टेनोग्राफर संघ),
शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ रायपुर)
सहित सुनील भूमरकर, जी.एस. कोरी, केशव कुमार कौशले, अजय खांडेकर, अंजोर दास खुंटे,
श्रीमती दुलेश्री कुर्रे, नवीन अग्रवाल, राजेश वरकड़े, जयंत कुमार आदि ने शुभकामनाएँ दीं।
संगठन का कहना है कि नई टीम के आने से कर्मचारी हितों की पैरवी और अधिक मजबूत होगी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments