Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर संभालेंगे दायित्व

  रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर 23 अ...


 

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर 23 अगस्त को 11 बजे अपना दायित्व संभालेंगे l 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे।अध्यक्षता कृषि मंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम जायसवाल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा शंभू कुमार, प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा बजरंगी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ श्रीमती पिंकी शाह भी शामिल होंगी। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता , पदाधिकारी और किसान मोर्चा के सदस्य शामिल होंगे। इसके उपरांत एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण संरक्षण संदेश के तहत परिसर में पौधारोपण कर किसान मोर्चा द्वारा कार्यकर्ताओं एवं किसानों को पौधा वितरण किया जाएगा l

No comments