रायपुर। खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और ड...
रायपुर। खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी के 50-50 हजार टन अतिरिक्त आबंटन को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मंगलवार को दिल्ली में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों की केंद्रीय उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात के बाद मिली।
धान की बुआई के बीच बढ़ी मांग
अगस्त-सितंबर में रोपा-बियासी के समय धान के पौधों की तेजी से बढ़वार के लिए किसानों को अधिक फॉस्फेटिक खाद की जरूरत होती है। कृषि मंत्री नेताम ने बताया कि राज्य में इस समय खरीफ सीजन का काम तेज है और किसानों को तय सप्लाई प्लान से ज्यादा खाद की जरूरत है।
सप्लाई प्लान और मौजूदा भंडारण
जुलाई तक छत्तीसगढ़ को सप्लाई प्लान के अनुसार 5.99 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 2.68 लाख मीट्रिक टन डीएपी मिलना था, लेकिन अब तक क्रमशः 4.63 लाख और 1.61 लाख मीट्रिक टन ही मिला है। अगस्त के लिए यूरिया 57,600 और डीएपी 36,850 मीट्रिक टन का प्लान है, पर मांग इससे काफी अधिक है।
अतिरिक्त खाद के साथ वैकल्पिक उर्वरक भी
कृषि विभाग ने बताया, खरीफ 2025 में यूरिया का 7.12 लाख टन, डीएपी का 3.10 लाख टन और एमओपी का 60 हजार टन लक्ष्य है। 11 अगस्त तक यूरिया 6.72 लाख टन, डीएपी 2.14 लाख टन और एमओपी 80 हजार टन का भंडारण हो चुका है। डीएपी की कमी पूरी करने के लिए एनपीके और एसएसपी का भी पर्याप्त भंडारण किया गया है।
कौन-कौन थे मौजूद
केंद्रीय मंत्री से मुलाकात में लोकसभा सांसद संतोष पांडे, विजय बघेल, कमलेश जांगड़े, रूपकुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र बहादुर सिंह, मार्कफेड एमडी किरण कौशल समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
" alt="" />" alt="" />


" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments