Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, September 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गुरु पूर्णिमा पर उद्योग मंत्री देवांगन में सद्गुरु कबीर आश्रम में की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की

  परिसर में 25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की मंत्री ने की घोषणा रायपुर । वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने ग...

 

परिसर में 25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की मंत्री ने की घोषणा

रायपुर । वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुवार को कोरबा के रिसदी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होने श्री सतगुरू कबीर साहेब के तैल्य चित्र में पूजा-अर्चना, पुष्प अर्पण कर बंदगी किया। मंत्री श्री देवांगन ने आश्रम में चौका आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।साथ ही संतों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रिसदी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में आयोजित चौका आरती और पूजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आश्रम से मेरा वर्षों से जुड़ाव रहा है।मंत्री श्री देवांगन ने आश्रम परिसर में 25 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कोरबा नगर निगम के सभी वार्डो में पहले वित्तीय वर्ष में 400 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी है जिसका काम तेज गति से चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष में भी करोडो के कार्य स्वीकृत किये गए हैं, टेंडर की प्रक्रिया तेजी से कर कार्यों को गति दी जा रही है। इस अवसर पर मंत्री ने परम पूज्य महंत श्री ज्ञानेश्वर साहेब का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी उपस्थित लोगों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि गुरु की कृपा शिष्य को जीवन के समस्त विघ्नों से रक्षा प्रदान करती है, उसे अज्ञानता से ज्ञान, संकट से समाधान की और मार्ग प्रश्नस्त करती है। इस अवसर पर गुरु शरण चंद्रा, यशोदा चंद्रा, माया, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, लखन चंद्रा, पार्षद प्रताप सिंह, जीवेन्द्र चंद्रा, नन्द कुमार चंद्रा, चन्द्रिका चंद्रा, नारयण गभेल, प्यारे लाल गभेल, हेमंत गभेल, रेशम महंत समेत अधिक संख्या में समाज के प्रमुख जन उपस्थित थे।

No comments

जल संचय जनभागीदारी 1.0 में छत्तीसगढ़ का परचम – राष्ट्रीय स्त...

जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिक...

सीएम कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम शब्दमुंडा में लौटी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो सड़कों के निर्माण के लिए दी ब...

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में ‘भाओना सीता पाताल गमन’ की मनमोहक प्...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और अधिकारियों ने किया श्रमदान

बाढ़ बचाव परिदृश्य पर मंत्री नेताम की उपस्थिति में तातापानी ...

एक दिन-एक घंटा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बलरामपुर बाजार...

सेवा पर्व: सोनाखान परिक्षेत्र में ‘जल-जंगल यात्रा‘ का आयोजन

छत्तीसगढ़ अब जटिल हृदय उपचारों में बना देश का अग्रणी राज्य –...