Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 25

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दृष्टिबाधितों को मिली नई राह, अब पढ़ सकेंगे शासन की योजनाएं

   ब्रेल पुस्तक ‘आपदा से सबक‘ का किया वितरण रायपुर ।  ‘आपदा से सबक’ पुस्तक ब्रेल लिपि में तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य दृष्टिबाधित दिव्...

  

ब्रेल पुस्तक ‘आपदा से सबक‘ का किया वितरण

रायपुर ।  ‘आपदा से सबक’ पुस्तक ब्रेल लिपि में तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं तथा आपदा के समय बचाव व सुरक्षा के उपायों की जानकारी देना है। यह पुस्तक प्रदेश के 20 दृष्टिबाधित स्कूलों में वितरित की जाएगी। दृष्टिबाधित अब शासन की योजनाओं और आपदा प्रबंधन की जानकारी स्वयं पढ़कर प्राप्त कर सकेंगे। धमतरी जिले के पाँच दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को ‘आपदा से सबक’ नामक ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक प्रदान का वितरण किया गया। दृष्टिबाधित प्रतिभागियों से आत्मीय संवाद कर उनके कार्यों एवं रुचियों की जानकारी धमतरी कलेक्टर ने ली। कचांदूर स्थित दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत श्री अरविंद शर्मा ने बताया कि वे दृष्टिबाधितों के लिए सहायक उपकरण (असिस्टेंट डिवाइसेस) तैयार करते हैं और मोबाईल के माध्यम से अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं। उनके नवाचार और समर्पण की कलेक्टर ने प्रशंसा की। वहीं श्री ओमन लाल सिन्हा ने बताया कि वे समाज कल्याण विभाग में कार्यरत हैं और संगीत व वादन में विशेष रुचि रखते हैं। एक्जेक्ट फाउंडेशन की रेवती साहू भी ब्रेल शिक्षिका हैं। उन्होंने बच्चों को ब्रेल लिपि सिखाने और उनकी मदद करने के अपने अनुभव कलेक्टर के साथ साझा किए। पूजा मरकाम और महेश्वर यादव वर्तमान में दृष्टिबाधित विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अभिलाषा रखते हैं। धमतरी कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने सभी दिव्यांगजनों के लगन की सराहना की और उन्हें स्टार्टअप तथा रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने की पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिले में दिव्यांगजनों की समग्र जानकारी एकत्रित कर उन्हें आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को दिए। 

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर म...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली में मनाया हरेली तिहार

किसी के श्राप से कुछ हो नहीं सकता, रमन ने भूपेश पर किया पलट...

अगर मोबाइल में मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए हैक हो चुका ...

गलती से भी गूगल पर सर्च मत कर लेना ये 6 चीजें, 10 लाख के ज...

वन विकास निगम ने वन सम्पदा को पुनर्स्थापित किया : मुख्यमंत्र...

प्रदेश में अब तक 500.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मलेन रायपुर में 26 जुलाई को

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

पाट जात्रा के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशह...