Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, August 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान

   कोरिया जिले जनजाति बहुल गांवों में 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ सिकलसेल जांच रायपुर। जनजातीय विकास को समर्पित धरती आबा जनजाति ग्राम उत्क...

  

कोरिया जिले जनजाति बहुल गांवों में 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ सिकलसेल जांच

रायपुर। जनजातीय विकास को समर्पित धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान ने कोरिया जिले के सुदूर अंचलों में सामाजिक परिवर्तन की नई लहर पैदा की है। 15 जून से 15 जुलाई तक चले इस एक माह के विशेष अभियान के दौरान 154 जनजातीय ग्रामों में शिविरों और डोर-टू-डोर सेवाओं के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाएं और ज़रूरी दस्तावेज़ आमजन तक पहुँचाए गए।

कोरिया जिले के अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन के इस अभियान में बैकुंठपुर विकासखंड 138 तथा सोनहत विकासखण्ड के 16 ग्रामों में आयोजित 175 शिविरों में 37,469 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें 65,298 लोगों की सिकलसेल एनीमिया की जांच की गई। जांच में 23 क्षय रोगी भी चिन्हित किए गए, जिन्हें आवश्यक उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

अभियान के दौरान 768 आधार कार्ड, 320 आयुष्मान भारत कार्ड, 391 जाति प्रमाण पत्र, 361 निवास प्रमाण पत्र,1,231 सुकन्या समृद्धि योजना खाते जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन, मुद्रा योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, वन अधिकार पत्र, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और मनरेगा जैसी दर्जनों योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

इस व्यापक अभियान के दौरान अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया और मौके पर ही दस्तावेज़ बनाकर सौंपे, जिससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

गौरतलब है कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों में समावेशी विकास और योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करना है। इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की समन्वय टीमों की तैनाती की गई थी। जो लगातार जनजातिय परिवारों और बसाहटों को शत-प्रतिशत संतृप्त करने मूलभुत सुविधाओं के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कार्य कर रही है।

No comments

हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीव...

स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : म...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में करेंगे ध्...

भारत की अर्थव्यवस्था पर वैश्विक मुहर – मुख्यमंत्री श्री साय ...

भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं इसे और विकसित ...

डायल-112 सेवा त्वरित प्रक्रिया और सहायता का है वादा : मुख्यम...

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों के नाम...

बिजली बिल कम हुआ, मेंटेनेंस की चिंता नहीं....

समय पर मिला खाद, खिल उठी उम्मीदें, संतोष की मेहनत में भरेंगे...

हर घर तिरंगा अभियान - मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने निज निवास प...