Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, August 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

  

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सोशल मीडिया एक्स  पर पोस्ट करते हुए कहा कि  अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि, गगनयान मिशन की ओर बढ़ते भारत के आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक कदमों का प्रतीक है। शुभांशु की यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है।मुख्यमंत्री श्री साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह क्षण केवल भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिए ही नहीं, अपितु हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि भारत की युवा वैज्ञानिक प्रतिभा और वैश्विक स्तर पर बढ़ती वैज्ञानिक भागीदारी का प्रमाण है।

No comments

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा ‘‘...

भोलेभक्ति में लीन होगा रायपुर, भव्य कावड़ यात्रा 3 अगस्त को ...

नशे के खिलाफ मैट्स विश्वविद्यालय की पहल, समीर वानखेड़े ने छा...

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय ...

सूरजपुर जिले को मिली डाइट की सौगात: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े क...

आंगनबाड़ी पुनर्वास केंद्र के बच्चों और महिलाओं के हित में दिए...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर प...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव ...

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इका...

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था को दुरुस्त कर बच्चों को उपलब्ध...