Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, August 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

"हर पेड़ बने माँ की छाया"—चंगोराभाठा में जनप्रतिनिधियों ने बच्चों संग रोपे 70 पौधे




रायपुर। राजधानी रायपुर को हरित, स्वच्छ और सुंदर स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में शनिवार को एक और सराहनीय पहल हुई। "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान के तहत चंगोराभाठा स्थित डॉक्टर खूबचंद बघेल उद्यान में सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, सभापति सूर्यकांत राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधियों और चंगोराभाठा स्कूल के बच्चों ने मौलश्री, अशोक, शीशम, गुलमोहर और कचनार जैसे 70 पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने सभी पौधों को वृक्ष बनने तक खाद-पानी और संरक्षण देने का संकल्प लिया। बच्चों को साथ लेकर रोपे गए इन पौधों के माध्यम से एक संदेश दिया गया—"पेड़ भी संतान हैं, इन्हें भी ममता चाहिए।"

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की पहल पर हुआ आयोजन

यह पौधरोपण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के आव्हान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत हुआ।

नागरिकों से भी किया भावनात्मक आह्वान

कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे और विधायक सुनील सोनी ने नागरिकों से अपील की—

 “हर नागरिक एक पेड़ अपनी माँ के नाम पर रोपे और जब तक वह वृक्ष न बने, तब तक उसकी देखभाल करें, जैसे माँ अपनी संतान की करती है।”



अफसर और समाजसेवी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता डी.के. पैकरा, सहायक अभियंता नागेश्वर रामटेके, आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता प्राची चौबे सहित पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, पार्षद ममता सोनू तिवारी और दुर्गा यादराम साहू उपस्थित रहे।

जनता भी बढ़-चढ़कर जुड़ी

पौधरोपण कार्यक्रम में चंगोराभाठा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, नवयुवक और स्कूली बच्चों की भारी उपस्थिति रही। सबने मिलकर वातावरण को हरित बनाने का संकल्प लिया।

No comments

मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्य...

मत्स्य निरीक्षक के 70 रिक्त पदों के पूर्ति के लिए अभ्यर्थियो...

अनियमित उपस्थिति पर सहायक शिक्षक निलंबित

योगेंद्र सिंह साहू का घर हो रहा रोशन, बिजली बिल हुआ शून्य

उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से...

कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145...

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग ने राज्य स्तरीय प्रतियोग...

जर्जर मकान से मिला छूटकारा, अब पक्के मकान में हो रहा है गुजा...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भरतलाल के लिए बनी सहारा

वाणिज्य उद्योग मंत्री 23 अगस्त को राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन मे...