Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

करबला तालाब पार से हटाया गया 1800 वर्गफुट में फैला अवैध कब्जा

नगर निगम जोन 7 की कार्रवाई, जेसीबी से ढहाए गए निर्माण रायपुर। नगर निगम रायपुर ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए मंगलवार को जोन ...



नगर निगम जोन 7 की कार्रवाई, जेसीबी से ढहाए गए निर्माण

रायपुर। नगर निगम रायपुर ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए मंगलवार को जोन 7 के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38, चौबे कॉलोनी क्षेत्र स्थित करबला तालाब पार में किए गए लगभग 1800 वर्गफुट क्षेत्र के अवैध कब्जे को हटाया। निगम की यह कार्यवाही आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 7 के जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में की गई।

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे तथा उप अभियंता (नगर निवेश) सुश्री रूचिका मिश्रा भी मौजूद रहीं। अवैध कब्जे को हटाने के लिए नगर निगम ने जेसीबी मशीन की सहायता ली और मौके पर ही ढांचा गिराकर तालाब पार के हिस्से को कब्जा मुक्त किया।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि तालाब के किनारे अवैध निर्माण किए जाने से न सिर्फ जल स्रोतों पर दबाव बनता है, बल्कि सार्वजनिक भूमि का भी दुरुपयोग होता है। करबला तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।

नगर निगम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि तालाब, नालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


No comments