Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सातवें-खेलो इंडिया यूथ गेम्स

   गया में 11 मई से 14 मई तक होगा आयोजन योगासन खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के डोमेन्द्र निभाएगें रेफरी की भूमिका रायपुर । मुख्यमंत्री श...

  

गया में 11 मई से 14 मई तक होगा आयोजन

योगासन खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के डोमेन्द्र निभाएगें रेफरी की भूमिका

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का पर्याप्त अवसर मिल रहा है। राज्य के खिलाड़ियों हेतु विशेष खेलों के लिए राज्य में विभिन्न प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। इन प्रशिक्षण केंद्रों में युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए आवश्यक संसाधनों के साथ प्रशिक्षक भी नियुक्त किए गए है।

     इसी तारतम्य में सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत आगामी 11 से 14 मई तक  बिहार के गया में योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ से राजनांदगांव जिले के अंतर्राष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय रेफरी (निर्णायक) डोमेन्द्र कुमार देवांगन का चयन हुआ है। श्री डोमेन्द्र का युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण, खेलो इंडिया के योगासन भारत द्वारा रेफरी (निर्णायक) के लिए चयन किया गया है। श्री डोमेन्द्र जिला कार्यालय, कौशल विकास विभाग लाईवलीहुड कॉलेज राजनांदगांव में पदस्थ हैं। इनकी पढ़ाई शहर के स्थानीय कॉलेज शास. दिग्विजय महाविद्यालय से हुई हैं।

    राजनांदगांव के डोमेन्द्र कुमार देवांगन बहुत ही कम समय में देश भर में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में रेफरी (निर्णायक) की भूमिका निभा चुके है।  रेफरी (निर्णायक) के रूप में देश भर में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है। श्री देवांगन इससे पहले भी हाल ही में संपन्न हुए 38 वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 उत्तराखंड, छठवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 चेन्नई, प्रथम ऑल इंडिया पुलिस गेम्स छत्तीसगढ़, सब-जूनियर एवं जूनियर नेशनल चौम्पियनशिप जलंधर, सीनियर नेशनल चौम्पियनशिप पंजाब सहित कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय चौम्पियनशिप जैसे प्रतियोगिताओं में रेफरी (निर्णायक) की भूमिका निभा चुके है। इसी के तहत सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 गया बिहार में इनका चयन किया गया है।

No comments

कैम्पा मद का नियमानुसार हो समुचित उपयोग- मुख्यमंत्री विष्णु ...

खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और राज्य का गौरव बनो-मुख्यमंत्री विष्णु द...

पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं आर्थिक...

युक्तियुक्तकरण से पोड़ी खुर्द के प्राथमिक शालाओं को मिले शिक्...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मसम्मान और आत्मनिर्भ...

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का 15वां स्थापना दिवस

शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन स...

सुशासन की रोशनी वनांचल तक अचानकमार के 12 गांवों के सोलर पैनल...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह का पचमढ़...