Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

किसानों की समस्याएं दूर करने व्यवस्थाएं बनाने की आवश्यकता : यादव

  भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में आज कृषि उद्योग समागम आयोजन के पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करने...

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में आज कृषि उद्योग समागम आयोजन के पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करने और उचित फसल प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बनाने की आवश्यकता है और इसी को देखते हुए अंचल वार इस प्रकार के आयोजन की योजना है। डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि आधुनिक तकनीक की मदद से कृषि विकास के लिए आज मंदसौर की सीतामऊ विधानसभा में बड़ा आयोजन किया जा रहा है। कई बार जब उत्पादन अधिक हाे जाता है तो किसानों को या तो औने-पौने दामों पर अपनी फसलें बेचनी पड़ती हैं या फिर फसल को फेंकना पड़ता है। ये बहुत दुखद स्थिति होती है। उन्होंने कहा कि अब हम नई तकनीक अपना कर कृषि क्षेत्र में और विकास कर सकते हैं। इस प्रकार की दुखद परिस्थितियों से निपटने और उचित कृषि प्रबंधन की बहुत ज्यादा आवश्यकता है, ताकि किसानों को इस प्रकार की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की अंचल वार आयोजन की योजना है। मालवा अंचल के मंदसौर के बाद महाकौशल अंचल के जबलपुर, चंबल अंचल और उसके बाद भोपाल के पास सीहोर में अक्टूबर में इस प्रकार के बड़े आयोजन की योजना है। इसके पीछे भाव ये है कि खाद्य और कृषि प्रसंस्करण में भी मध्यप्रदेश आगे जाए। उन्होंने अपील की कि जो लोग इस क्षेत्र में आगे आना चाहते हैं, वे इन आयोजनों में भाग लें।

No comments

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्ण...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण...

आत्मनिर्भरता और आत्म गौरव का प्रभावी माध्यम ग्रामीण पर्यटन :...

कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर कलेक्टोरेट परिसर में किया वृक्...

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर के सेन्ट्रल लाईब्रेरी का किया ...

अब सुकून से बीता रहे हैं जीवन बुचू राम : प्रधानमंत्री जनमन आ...

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, सुमित्रा पटेल के ल...

आर्थिक रूप से कमजोर यश को मिलेगा छात्रावास में प्रवेश

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना : पायल को म...